Thursday 28 March 2013

होली का हुर्राटा ।

CABINET MINISTERS
1. K. Rahman Khan -
Minority Affairs
बंद मिलें करघे लुटैँ भाङ में
जायेँ किसान
हज और जनसंख्या रहे
क्या कर लैँ रहमान
2. Dinsha J. Patel - Mines
कोयले सी किस्मत
भयी चूने सो सब खेल
खनिक मरें उद्योगपति
जीबेँ कहैँ पटेल
3. Ajay Maken - Housing &
Urban Poverty Alleviation
घर के काजे तरस
रयी झुग्गी में दयी आग
होटल मॉल बनाईये
माकन खेलेँ फाग
4. M.M. Pallam Raju -
Human Resource
Development
पानी हवा जमीन गुम
जंगल भये श्मशान
पालम राजू सोचते
कुरसी मिली महान्
5. Ashwani Kumar - Law &
Justice
औरत भूँजे खायेँगे बच्चे कर
नीलाम
कहो अश्विनी जी कहाँ है
कानून का धाम??
6. Harish Rawat - Water
Resources
शॉवर गीजर फाउंटेन और
चहिये स्वीमिंग पूल
रावत पीबेँ
बिसलरी जनता चाटै धूल
7. Chandresh Kumari
Katoch - Culture
MINISTERS OF STATE
(INDEPENDENT CHARGE)
संस्कृतियों के नाम पर
भौङे फिल्मी वेश
खाँये दलाली भद्रजन
ऐश करेँ चंद्रेश
Happy Holi
BURA NA MAANO HOLI HAI
©®sudha raje

1 comment: